SocialTwist Tell-a-Friend

कोरिया समाचार

अधिकार समझ कर ले योजनाओ का लाभ: संसदीय सचिव श्री राजवाड़े।

कोरिया समाचार

चिरमी जन समस्या निवारण शिविर में 67 आवेदन मौके पर ही हुए निराकृत

कोरिया समाचार

कोरिया समाचार

किसानो को स्प्रेयर पुमप, वन्धिकार के पट्टे व निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण

कोरिया समाचार

प्राकृतिक आपदा पीडितो को मिली 3.27 लाख रूपए की रहत राशी.

कोरिया समाचार

संसदीय सचिव श्री राजवाड़े जी ने प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण.

कोरिया समाचार

झुमका बाँध में बाढ़ आपदा प्रबंधन का हुआ पूर्वाभास. सेना के तैरक और मछुआ समिति के सदस्यों ने बाढ़ राहत कार्य का किया संयुक्त पूर्वाभास. एस.इ.सी.एल. द्वारा गैस और अग्नि दुर्घटना की स्थिति में किये जाने वाले आपदा प्रबंधन का प्रदर्शन.

August 17, 2011

Chakka Jam kar kiya Virodh

९ जिलो की घोषणा में मनेन्द्रगढ़ का नाम शामिल नहीं किये जाने पर मनेन्द्रगढ़ वाशियों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए १६ अगस्त को महा बंद का आह्वाहन किया था. और १७ अगस्त को लोग सड़को पर उतर आये. और सारे रास्तो को जाम कर दिया..

मुख्य मंत्री डॉ. रमण सिंह की घोषणा के बाद सारा मनेन्द्रगढ़ धधक उठा. मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने के लिए नगर पंचायत झगराखंड, खोंगापानी, लेदरी, नगरनिगम चिरमिरी, खडगवां जनपद,  केल्हारी, के साथ-साथ भरतपुर, जनकपुर, नागपुर, का भी समर्थन मिलने लगा है. सारे लोगो ने एक सुर में मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया है, भाजपा, कांग्रेस, समाज सेवी संगठन, श्रमिक संगठन, व्यापारिक संगठन सभी लोग खुल कर सामने आ रहे हैं. और प्रसाशन के ऊपर मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाये जाने का दबाव बनाया जा रहा है, जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चरण बद्ध आन्दोलन किये जाने की तैयारी की जा रही है. जिसके पहले चरण में महाबंद का सफल आयोजन किया गया. वही चक्का जाम किया गया
जिसमे मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर, मनेन्द्रगढ़ से शहडोल, और मनेन्द्रगढ़ से बिलासपुर जाने वाले सरे मार्गो को अवरूद्ध कर दिया गया. NH47 में चक्का जाम की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी. वही इस चक्का जाम के समर्थन में झगराखंड नगर पंचायत के निवासियों ने भी ३ घंटे का चक्का जाम रखा. जिला बनाओ संघर्ष समिति ने आन्दोलन के अगले चरण में समस्त शासकीय कार्यालयों, सिनेमा घरो, पेट्रोल पम्पो, एवं शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने का आह्वाहन किया है. प्रसाशन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए, पूरी तैयारी कर ली है और भारी पुलिश बल शहर के चप्पे चप्पे में तैनात कर दिया गया है. मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने की मुहीम में महिलाये भी पीछे नहीं है, एक तरफ जहाँ पेंड्रा में रेनू जोगी ने कमान संभाली है तो वही मनेन्द्रगढ़ में भाजपा नेत्री अर्चना जैसवाल ने मोर्चा संभाला है

आन्दोलन कारियों की मांग है कि मनेन्द्रगढ़ से छोटे नगरो को जिले में शामिल किया गया है तो मनेन्द्रगढ़ को भी शामिल किया जा सकता है. बहरहाल अभी तक आन्दोलन शांतिप्रिय ढंग से चल रहा है. और मुख्य मंत्री डॉ. रमण सिंह की सरकार पर दबाव बनाये जाने की कोसिसे की जा रही है वाही राजनैतिक पार्टियों के नेता भी अपने अपने स्तर पर जिला बनाने की संभावनाओ को तलाश रहे हैं. हांलाकि यह आन्दोलन कितना लम्बा होगा. यह कह पाना मुश्किल है. लेकिन यहाँ की जनता इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में है.

Nadi Me Baha Yuvak Lash mili

15 अगस्त की रात में डॉ. नियोगी नरसिंह होम के पास हसिया नदी पर बने रपटे में सतीश नाम का एक युवक ने नदी पार करते समाये नदी के तेज बहाव के साथ बह गया. नदी में रपटे से ऊपर करीब ३ फिट पानी बह रहा था. जिस पर सतीश नाम का युवक अपनी मोटर साइकिल ले कर जाने की कोसिस कर रहा था कि अचानक बीच में उसकी गाड़ी बंद हो गयी और पानी के तेज बहाव में वह बहता चला गया. उसके साथ में उसका एक दोस्त भी था जो अपनी जान बचाने में सफल हो गया था.

 दुसरे दिन सुबह रेस्क्यू टीम की छान बीन में युवक की लाश अस्पताल के पीछे चट्टानों में फसी मिली. बताया जाता है कि युवक की शर्ट नहीं थी और नाक से खून निकल रहा था. युवक के परिवार वाले बहुत ही दुखी थे.


August 16, 2011

Jila Banao Andolan


१५ अगस्त को ९ जिलो की घोषणा के साथ ही मनेन्द्रगढ़ में विरोध की लहर दौड़ गयी. यहाँ की जनता और जनप्रतिनिधयों को पूरा विश्वास था कि नवीन जिलो की घोषणा होगी तो उसमे मनेन्द्रगढ़ का नाम अवश्य शामिल होगा. लेकिन एक बार फिर मनेन्द्रगढ़ की जनता के साथ सौतेला व्यव्हार किया गया.

मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने ९ नवीन राजश्व जिलो की घोषणा की जिसमे मनेन्द्रगढ़ का नाम शामिल नहीं किया गया जबकि विधान सभा चुनावो के पूर्व भाजपा के मेंनफेस्टो में मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाया जाना. शामिल था, विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्य मंत्री रमन सिंह ने कोरिया की जनता को अपने उदबोधन में कहा था अगर आप मुझे तीनी विधानसभाओ में भाजपा को जिताते है तो मै कोरिया जिले को गोद ले लूँगा. और यहाँ पर विकास की गंगा बहेगी. लेकिन आज जारी हुई जिले की सूचियों में मनेन्द्रगढ़ का नाम शामिल नहीं था.जिससे मनेन्द्रगढ़ वासी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. जैसे ही ये खबर नगर में फैली सारे जनप्रतिनिधि  एकत्रित  हो  गए  और एक मंच बना कर मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने का संकल्प लिया जिसमे भाजपा, कांग्रेस, जनता दल, के साथ साथ  समस्त  व्यापारी  संगठनो ने भी सहभागिता ली और सभी लोग एकत्रित हो कर रैली निकल कर एस.डी.एम् को ज्ञापन सौपा.
मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने में सभी दलों के लोग एक मंच पर नज़र आये देखना यह होगा की यह पहल कितनी कारगर सिद्ध होती है. और यह आन्दोलन कितना उग्र रूप धारण करेगा यह कह पाना मुश्किल है.


(सहारा समय)

August 02, 2011

Nayab Tahseeldar Par Rishwat Ka Mamla

कोरिया के मनेन्द्रगढ़ तहसील में नायब तहसीलदार द्वारा जाती प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ताओ का कहना है कि जाती प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर नायब तहसीलदार व उनके बाबुओ द्वारा 700 से 1000 रुपये की मांग की जा रही है. इस बात की शिकायत को ले कर के ग्रामीण युवाओ द्वारा मनेन्द्रगढ़ थाना व एस डी एम् कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी गयी है.


कुंजाराम लोहारी गाँव का रहने वाला है. जिसे स्थानीय स्वस्थ्य केंद्र में नौकरी भी मिल गयी है. लेकिन उस नौकरी को पाने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज कार्यालय में जमा करना है. कुंजाराम ने समस्त दस्तावेज एकत्रित कर लिया है लेकिन जाती प्रमाण पत्र के लिए वह २० दिन से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है. कुंजाराम से प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर नायब तहसीलदार द्वारा रुपये मांगे जा रहे हैं. इस बात का विरोध करते हुए कुंजाराम ने स्थानीय एस डी एम् एवं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है. 

कुंजाराम अकेला ऐसा शख्स नहीं है इसकी बहादुरी को देखते हुए और भी कई युवको ने नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का साहस जुटाया है. थाना परिसर में टहलते हुए ये युवक जाती प्रमाण पत्र की वजह से कॉलेज में अपना एड्मिसन नहीं करवा पाए. इनमे से कुछ लोग १५-२० दिन से भटक रहे हैं तो कुछ लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए साल भर तहसील के चक्कर काट रहे हैं. हम आपको बता दे कि ये सारे ग्रामीण दूरस्थ वनांचलो से सम्बंधित है तथा इन्हें मनेन्द्रगढ़ थाने जाने में काफी परेशानी होती है. राम कुर्रे और बल्लू सिंह जो की दर्री टोला के निवासी है, उन्हें साल भर से प्रमाण पत्र के लिए घुमाया जा रहा है. आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि अधिकारीयों कि पैसे भूख इतनी बढ़ गयी है कि वो किसी अपंग आदमी के ऊपर भी तरस नहीं खाते हैं. सागर सिंह जो कि ग्राम सेमरा का निवासी है उसने सहारा समय को बताया कि १००० रुपये देने के बाद कैसे खुद अपना प्रमाण पत्र अपने हाथो से जारी किया,

सागर ने जब देखा कि नायब तहसीलदार के खिलाफ सभी लोग एकजुट हो रहे हैं. तो उसे भी साहस आ गया वह भी थाने में शिकायत दर्ज करने पहुँच गया. इस सम्बन्ध में जब एस डी एम् से बात कि गयी तो उन्होंने बताया कि शिकायत हमे प्राप्त हो चुकी है और हमने कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं. वाही इस बात से प्रभारी तहसील पूरी तरह अनभिज्ञ नज़र आये.



फाविओ- इन शिकायतों के बारे में जब हमने मनेन्द्रगढ़ पुलिस से जानकारी चाही तो विवेचना अधिकारी ने यह कह कर टाल दिया कि मामले कि विवेचना की जाएगी एवं तथ्य उजागर होने के बाद बताया जायेगा. वही इस सम्बन्ध में हमने नायब तहसीलदार का पक्ष भी जानना चाहा तो वो ऑफिस में मौजूद नहीं थे. जाती, निवास, व आय प्रमाण पत्रों को दलालों ने व्यवसाय बना रखा है. इसी वजह से आम आदमी से अधिकारी मुह खोल कर पैसा मांगते हैं. देखना यह होगा कि उक्त अधिकारी के खिलाफ प्रशासन शिकायत मिलने के बाद क्या कार्यवाही करता है.

Manendragarh ki Sabse Badi Aag

मनेन्द्रगढ़ के फौवारा चौक के पास मनेन्द्रगढ़ की सबसे पुरानी किराना दुकान भोला प्रसाद किशोरीलाल जी की दूकान में सोर्ट सर्किट से आग लगने के कारण किराना व्यवसायी को लाखो का नुकसान हो गया. दुकान पूरी तरह से जल कर खाक हो चुकी है. जब से आग का पता चल है स्थानीय नागरिको तथा पड़ोसियों द्वारा आग को बुझाने का आग पर काबू पाने की कोसिस की जा रही है.

सुबह लगभग ५:३० बजे जब एक जोरदार धमाके के साथ दुकान का शटर बाहर फेकाया, तब फौवारा चौक के लोगो को पता चला की किराना दुकान में भीसन आग लगी है. दुकान के मालिक का निवास दूसरी जगह होने के कारन किसी जान को नुक्सान नहीं पहुंचा. वही दूसरी ओर दुकान में रखा हुआ लगभग २५ लाख से ऊपर का राशन का सामन जल कर पूणर्तः खाक हो गया. जब स्थानीय लोगो को आग का पता चल तो उन्होंने सबसे पहले पुलिस थाने फ़ोन किया उसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गयी परन्तु दमकल विभाग के एक घंटे बाद पहुँचाने के कारन आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी और दूकान में रखे सारे सामन को खाक कर चुकी थी. और अब यह आग पड़ोस के दुकानों तक धीरे धीरे कर के पहुँच रही थी. अगल बगल के घरो में भी इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है. इसके बाद दमकल विभाग के द्वारा आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है.

आग के लगने का कारन सोर्ट सर्किट माना जा रहा है. इस जगह बिजली के तारो का जाल ऐसे फैला हुआ है कि कोई भी दुर्घटना होना आम बात लगती है. अगर बिजली विभाग इस ओर पहले ही ध्यान दे दिया होता तो शायद यह दुर्घटना होने से बच जाती. इससे बिजली विभाग कि लचर व्यवस्था उजागर होती है वही दमकल विभाग भी अगर मौके पर सही समय पर पहुँच जाता तो निश्चित रूप से आग पर काबू पा कर नुक्सान को कम किया जा सकता था. अब देखना यह होगा कि इस दुर्घटना के बाद बिजली विभाग और दमकल विभाग कोई सबक लेती है या अपना वही रवैया दिखाती है.

फ़िलहाल ताज़ा जानकारी के आने तक यहाँ पता लगा है की आग पर काबू प् लिया गया है. और अब यह पता लगाना मुश्किल होगा कि व्यापारी को कितने कि हानी हुई है.


(सहारा समय)

August 01, 2011

1 Mahine Me 2 Lashe

कोरिया जिले में दिनों दिन बढ़ रहे अपराध के ग्राफ से पुलिश के माथे में चिंता की लकीरे बढ़ने लगी है. आये दिन चोरी, चैन स्नेचिंग का मामला सुनाई दे रहे थे, लेकिन अब जिले में हो रही हत्याए परेशानी का सबब बन गयी है.

४ जुलाई २०११ को जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना के अंतर्गत सिरोली ग्राम में सरकती लाश से पूरा मनेन्द्रगढ़ सिहर उठा था, ग्राम सिरोली में सरकटी लाश को देख कर पुलिश के सामने भी कई प्रश्न खड़े हो गए थे, पुलिश अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही थी की केल्हारी थाना क्षेत्र में एक और सर कटी लाश ने पुलिश की नींद उड़ा दी. ४ जुलाई की घटना को एक माह भी नहीं बिता था की २९ जुलाई को इस लाश ने फिर से पुलिश महकमे के ऊपर सवाल खड़े कर दिए, हालाँकि पुलिश ने इस बार फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी साथ ले लिया लेकिन फिर भी शव का सर पुलिश नहीं खोज पायी. लेकिन जिस करता से हत्या की गयी थी जिस पर पुलिश का कहना था की शव को यहाँ प्लांट किया गया है.
माह भर में दूसरी हत्या वो भी पिछले ही तरीके से, इससे यह प्रतीत होता है कि जिसने भी यह हत्या कि है योजना बढ तरीके से कि है. फिर फोरेंसिक एक्सपर्ट कहना है कि पोस्ट मार्टम से कोई खुलासे हो सकते हैं.

हांलाकि पुलिश कुछ भी कहे लेकिन माह में दूसरी बार हत्या पुलिश कि कार्य प्रणाली को संदेहों के घेरे में खड़ा कर रही है, पहली हत्या कि गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई और दूसरी हत्या फिर हो गयी. पहली हत्या पुरुष कि थी इस बार महिला कि है. वो भी नाबालिग. देखना होगा पुलिश इन दोनों हत्याओ कि गुत्थी कब तक सुलझा पाती है.

PMT Topper

पिछले दिनों छ.ग. पी एम् टी का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे इस परीक्षा परिणाम में कोरिया जिले की निधी सिंह ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है वही इमरान ने आठवा स्थान प्राप्त किया है इत्तेफाक की बात यह है की दोनों ही परीक्षार्थी कोरिया जिले के पटना में रहते हैं.

साधारण परिवार की रहने वाली निधी के पिता पेशे से BMS डॉ. है और कोरिया जिले के छोटे से कसबे पटना में प्रेक्टिस कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं .डॉ. एम् एन सिंह ने बताया की उनकी बच्ची निधी बचपन से ही पढने में होसियार थी अपनी सुरुआती पढाई निधी ने पटना में ही की फिर उसकी पढाई क्षमता को देखते हुए उनके पिता ने भिलाई कोचिंग के लिए भेज दिया. निधी ने १० वीमें ९०% पा कर एवं १२वि में ९१% पा कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया. निधी के पिता को विश्वास था कि उनकी पुत्री एक न एक दिन मेडिकल परीक्षा में उनका नाम रोशन करेगी. अपनी पुत्री को छ. ग. में दूसरा स्थान पा कर देख कर उनकी माँ मनोरमा सिंह भी बहुत खुश है उनसे बात करते हुए हमे पता चल कि निधी २ बार पहले भी परीक्षा दे चुकी है किन्तु उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी. तीसरी बार में निधी को सफलता मिली. कोचिंग इंस्टीट्युट में होने वाले आल इंडिया टेस्ट में भी वो हमेसा अव्वल आती थी और उन्होंने कई अवार्ड भी इन प्रतियोगिताओ में जीते हैं.

निधी के साथ ही पटना के इमरान ने PMT में आठवा स्थान प्राप्त किया है. हलाकि इमरान भी चार बार पूर्व में परिक्षाये दे चूका है और ५वि बार में उसने सफलता हासिल कि है इस परिणाम से इमरान के परिवार वाले और दोस्तों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है. खुस इमरान को भी यकीं नहीं हो रहा है की वो टॉप १० में सामिल हो गए है.  उक्त दोनों उपलब्धियों से जिले वासियों को भी गर्व है.


(सहारा समय)

Niyam Ke Viruddh Sharab Dukan

सरकारी नियम बनाये जाते हैं सरकार को विश्वास कायम रखने के लिए लेकिन नियमो को सरकारी कर्मचारी ही घटा बढ़ा देते हैं. जिससे जनता में अविश्वास पैदा हो जाता है. और मजबूरन सरकारी नियमो का पालन करने जनता को आगे आना पड़ता है.

आबकारी एक्ट के तहत कोई भी शराब दुकान शैक्षणिक संसथान, मंदिर, आश्रम या फिर ऐसी जगह नहीं होनी चाहिए जिससे आम जीवन पर दुष्प्रभाव पड़े. इस नियम का पालन कठोरता से करने हेतु आबकारी में प्रावधान है और इसका पालन न करने पर शराब लाइसेंसी की लाइसेंस तक रद्द करने का प्रावधान है परन्तु क्या फर्क पड़ता है जब आबकारी अधिकारी की प्रत्यक्ष रूप से मजूरी हो तब लाख जनता आन्दोलन या शिकयत करे. ऐसे नियमो की धज्जिया उड़ने में देर नहीं लगती है समूचे कोरिया जिले में सबसे महंगा ठेका इस वर्ष मनेन्द्रगढ़ का हुआ है शुरुआत से यह शराब ठेका विवादों में घिरा रहा है कभी प्रिंट रेट से महँगी शराब बेचना तो कभी खुले आम ठेकेदारों से स्थानीय होटलों में शराब बिकवाना. ताजा विवाद इस शराब दुकान का कन्या विद्यालय के महज १२८ फिर की दूरी का मामला सामने आया है शिकायत करता संतोष गुप्ता की माने तो आबकारी एक्ट के अनुसार १५० फिट के दायरे में किसी भी शैक्षणिक संसथान, मंदिर, अस्पताल, बस सतिंद, धरमशाला, आदि, होना चाहिए, परन्तु मनेन्द्रगढ़ में संचालित विदेशी शराब दुकान एवं देशी शराब दुकान दोनों नियम के विरुद्ध चल रही है.

शिकायतकर्ता की माने तो मनेन्द्रगढ़ में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान नियम विरुद्ध चल रही है इस सम्बन्ध में जब आबकारी विभाग के अधिकारीयों से चर्चा की तो वे कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया ज्ञात हो पूर्व में उक्त दुकानों के खिलाफ आन्दोलन एवं धरना प्रदर्शन हो चूका है लेकिन दुकान संचालको एवं आन्दोलनकारियों के बीच आबकारी अधिकारियो ने जबरदस्त मध्यस्थता भुकिमा निभाई. फलस्वरूप दुकाने यथावत रही लेकिन आन्दोलन समाप्त हो गया. इसे महज इत्तेफाक कहे या साजिश कि दो बार आन्दोलन करने के बाद भी दुकाने हट नहीं पायी अब देखना यह होगा की कि इस शिकायत पर क्या सरकार गंभीर होती है या फिर से इस मामले को दबा दिया जाता है.

(सहारा समय)

July 27, 2011

Charan Das Mahant


केंद्रीय कृषि एवं खाद्य संस्करण (राज्य मंत्री) मंत्री डॉ. चरण दस महंत का एक दिवसीय कोरिया जिला दौरा सम्पन्न हुआ. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखने को मिला एवं जगह जगह स्वागत किया गया.

डॉ. महंत अपने तयशुदा कार्यक्रम अनुसार रविवार शाम ६ बजे खडगवा ब्लाक से अपने दौरे की शुरुआत करते हुए चिरमिरी एवं बैकुंठपुर सहित रात लगभग ११ बजे मनेन्द्रगढ़ राजस्थान भवन पहुंचे इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओ का अपने सांसद एवं मंत्री का आतिशी स्वागत किया. मनेन्द्रगढ़ में अपने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कोरिया मेरा प्रथम विकास लक्ष्य है और मै हर संभव विकास जिले के लिए करूँगा मिडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा की "नक्सल समस्या के लिए छ.ग. सरकार दोषी है. वही गृहमंत्री अपने पद पर बने रहें लायक नहीं है" साथ ही उन्होंने डॉ. रमण सिंह की सलाह दी की "वे गृहमंत्री का पद संभाले" मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खुलने के सम्बन्ध में बताया की केमु की प्रक्रिया है उसमे देर लग सकती है लेकिन मेडिकल कॉलेज जरुर खुलेगा वही कोरिया में पॉवर प्लांट की स्थापना के जवाब में उन्होंने कहा की मनेन्द्रगढ़ विधायक या छ.ग. सरकार की तरफ से केंद्र को अब तक कोई प्रोजेक्ट बना कर नहीं भेजा गया है. जिसमे मंजूरी दी जा सके. गौरतलब है की मनेन्द्रगढ़ विधायक दीपक पटेल द्वारा यह कहकर पॉवर प्लांट के सवाल को ताला था कि केंद्र सरकार कि मंजूरी अभी तक नहीं मिल पाई है.


(जी एन एन)

July 24, 2011

Gaurav Patah Ka Ghotala

कोरिया के मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर २ बार काबिज हो चुकी प्रभा पटेल को ५ साल के लिए चुनाव से अयोग्य घोषित करने करने का आदेश जैसे ही आया, वैसे ही मनेन्द्रगढ़ सहित कोरिया जिले की राजनीति गर्म हो गयी.

कांग्रेस की सीट पर २ बार चुनाव जीत चुकी प्रभा पटेल की तैयारी अब तीसरी बार फिर से अध्यक्ष बनने की थी क्यों की सूत्रों के हवाले कयास लगाये जा रहे हैं की आगामी नगर पालिका चुनाव में पिछड़ा वर्ग महिला को नेतृत्व करने का मुका मिल सकता है. जो की मनेन्द्रगढ़ में पहली बार घोषित होगा. इसके पूर्व प्रभा पटेल सामान्य सीट और पिछड़ा पुरुष वर्ग में चुनाव जीत कर आई थी इस नज़र से कांग्रेस की सशक्त उम्मीदवार के रूप में अगर पिछड़ा वर्ग महिला सीट अरक्षित होती है तो प्रभा पटेल कांग्रेसियों की पहली पसंद रहेंगी और इन्हें टिकिट मिल सकती है. लेकिन नागरीय एवं प्रसाशन विभाग के २२/०७/२०११ आदेश के अनुसार प्रभा पटेल ५ साल के लिए किसी भी चुनाव के अयोग्य घोषित किया जाता है. बड़ा महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रभा पटेल को गौरव पथ निर्माण मामले में भ्रष्टाचार में संलिप्त बताते हुए ५ साल के लिए किसी भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है . श्रीमती प्रभा पटेल २००४-०९ के बीच अध्यक्षा रहते हुए गौरव पथ का निर्माण कराया था जिसके निर्माण लागत लगभग ८० लाख रुपये थी. उक्त निर्माण कार्य में सड़क कि गुणवत्ता नाप जोख तथा भू अभिलेखों में छेड़छाड़ मानते हुए राज्य शासन ने प्रथम चरण में ये आदेश जारी किया है, वही इस आदेश कि गाज तत्कालीन CMO मनोज सिंह जो वर्तमान में दुर्ग में पदस्थ है उन पर भी गिरने कि पूरी सम्भावना है. वही तत्कालीन इंजिनियर शेखर साहू पर भी यह गाज निश्चित रूप से गिरेगी. इस मामले में जब प्रभा पटेल से बात की गयी तो उन्होंने उक्त आदेश को राजनीति से प्रेरित बताया एवं भ्रष्टचार के मामले में खुद को निर्दोष बताया.

वही दूसरी और शिकायतकर्ता श्री रमाशंकर केसरवानी ने बताया की राज्य शासन का यह आदेश भ्रष्टाचार प्रमाणित होने के बाद आया है, एवं उसके समस्त दस्तावेज प्रमाण समेत उनके पास मौजूद है. इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति करना या कहना सरासर गलत है.

गौरव पथ में भ्रष्टाचार का यह मामला बड़ा ही दिलचस्प हो चला है. एक और जहा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लपेटे में आ गयी है वही CMO और इंजिनियर पर भी गाज गिरना निश्चित है. वही प्रभा पटेल के विरोधी खेमा इस बात से खुश है की उनके सामने का काँटा अपने आप हट गया. और अब जीत उनकी मुट्ठी में है. देखना यह होगा कि प्रभा पटेल उक्त आदेश को कोर्ट में किस प्रकार चैलेन्ज करती है और पाने विरोधियो का मुह किस प्रकार बंद करती है.