SocialTwist Tell-a-Friend

कोरिया समाचार

अधिकार समझ कर ले योजनाओ का लाभ: संसदीय सचिव श्री राजवाड़े।

कोरिया समाचार

चिरमी जन समस्या निवारण शिविर में 67 आवेदन मौके पर ही हुए निराकृत

कोरिया समाचार

कोरिया समाचार

किसानो को स्प्रेयर पुमप, वन्धिकार के पट्टे व निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण

कोरिया समाचार

प्राकृतिक आपदा पीडितो को मिली 3.27 लाख रूपए की रहत राशी.

कोरिया समाचार

संसदीय सचिव श्री राजवाड़े जी ने प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण.

कोरिया समाचार

झुमका बाँध में बाढ़ आपदा प्रबंधन का हुआ पूर्वाभास. सेना के तैरक और मछुआ समिति के सदस्यों ने बाढ़ राहत कार्य का किया संयुक्त पूर्वाभास. एस.इ.सी.एल. द्वारा गैस और अग्नि दुर्घटना की स्थिति में किये जाने वाले आपदा प्रबंधन का प्रदर्शन.

July 11, 2012

11 July 2012

► कोरिया: आदिवासियों युवाओ को मिलेगा वाहन चलने का निःशुल्क प्रसिक्षण।.
►►► छग शासन द्वारा अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगारों युवाओ को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने उन्हें विभिन्न व्यवसायों का निःशुल्क प्रसिक्षण प्रदान किया जा रहा है. जिसके लिए 18 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे।


► कोरिया: सड़क हादसे में मृतक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता।
►►► कोरिया जिले के सोनहत तहसील के अंतर्गत ग्राम उज्ञाव के निवासी हिम्मत सिंह की मृत्यु सड़क हादसे में हो जाने के कारण राज्य शासन के द्वारा उनके पुत्र को 25 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।


► कोरिया: राजस्व अधिकारीयों की समीक्षा बैठक 17 जुलाई को।
►►► कोरिया जिले में राजस्व अधिकारियो की समीक्षा बैठक प्रभारी कलेक्टर की अध्यक्षता में आगामी 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है।


► कोरिया: छात्र सुरक्षा बीमा योजना: 10 हजार रूपए की मिली आर्थिक सहायता।
►►► राज्य शासन की छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रभारी कलेक्टर डॉ बाजूरव ने जिले के खडगवा तहसील के ग्राम सैंदा के दिवंगत छात्र के पिता को 10 हजार रुपये की सहायता राशि भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।


► कोरिया: जिले में आज से शुरू हुआ जन संख्या स्थरीकरण पखवाडा.
►►► छग में जनसँख्या को नियंत्रित करने के लिए आज विश्व जनसँख्या दिवस 11 जुलाई से जन संख्या स्थरीकरण पखवाडा मनाया जा रहा है। जिसमे नशबंदी शिविर 12 जुलाई को बैकुंठपुर और सोनहत, 14 जुलाई को जनकपुर, 16 जुलाई को मनेन्द्रगढ़, 18 जुलाई को चिरमिरी और खडगवा, 19 जुलाई को पटना, बैकुंठपुर और 21 जुलाई को जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में आयोजन किया जा रहा है.


► कोरिया: निःशक्त राजेश को शिविर में मिली मिनी वेन.
►►► राजेश कुमार जो की जन्म से ही निःशक्त है, उसने बताया की उसके पैरो का ठीक ढंग से विकास नहीं हो पाया है। जिस कारन उसे बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बचपन तो माँ बाप के सहारे बीत गया है परन्तु अपने परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहता है इसलिए आत्मनिर्भर होना चाहता है। जिसकी लगन को देखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत मिनी वेन प्रदाय की गयी है।


► कोरिया: जमगहना जनसमस्या निवारण शिविर: 72 आवेदन मौके पर 
ही  निराकृत.
►►► ग्राम पंचायत जमगहना में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगो एवं शिकायतों पर 93 आवेदन दिए गए थे जिसमे से 72 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिविर स्थल पर ही समस्याओं का निराकरण किया गया।




► कोरिया: किसानो को मिले स्प्रेयर पम्प उन्नत बीज मिनीकिट.
►►►  जमगहना शिविर में राज्य सरकार द्वारा कृषि विकास के संचालित योजनाओ के तहत क्षेत्र के किसानो को स्प्रेयर पम्प, बीज के निःशुल्क मिनी किट साथ ही नकद राशि देकर लाभंवित किया गया.




► कोरिया: शिविर में नैनिहालो का हुआ अन्नप्राशन और  माताओ की गोद भराई.
►►►  शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 20 गर्भवती माताओं की गोदभराई तथा 10 नैनिहाल बच्चो को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।


► कोरिया: निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन।
►►►  शिविर में स्वास्थ और आयुर्वेद विभाग द्वारा निःशुल्क स्वस्थ शिविर का भी आयोजन किया गया. स्वास्थ विभाग द्वारा 75 मरीजो और आयुर्वेद विभाग द्वारा 80 मरीजो का स्वास्थ परिक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाओ और औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। पशुधन विकास द्वारा आयोजित शिविर में 70 पशुपालक किसानो को पशुओ से सम्बंधित आवश्यक दवाए प्रदान की गयी।

July 10, 2012

10 July 2012

► कोरिया: बाढ़ आपदा नियंत्रण व राहत व्यवस्था समन्धि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे हो रहे संचालित.
►►► चालू मानसून सत्र के दौरान कोरिया जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला कार्यालय सहित सभी अनुभाग और तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्षा स्थापित किये गए हैं।ये नियंत्रण कक्ष मानसून के दौरान 24 घंटे संचालिट किये जा रहे हैं। जहाँ बारी बारी कर्मचारियों की तैनात किया जाता है।

► कोरिया: जिला स्तरीय जनसमस्य निवारण शिविर 11 जुलाई की जमगहना में.
►►► छग सरकार  द्वारा आम जनता की समस्याओ एवं मांगो का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने और उन्हें शासन की विभिन्न जन्कल्यानी योजनाओ से लाभान्वित करने गाँव गाँव में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर रही है। इस कड़ी में 11 जुलाई को कोरिया जिले के बैकुंठपुर व्,इकास्खंड में ग्राम पंचायत जम्गाहना में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण का आयोजन किया जा रहा है.

► कोरिया: पी.पी.टी. व पी.ए.टी. की परीक्षा के सफल सञ्चालन के लिए उड़नदस्ता दल गठित।
►►► छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पी.पी.टी. व पी.ए.टी. की परीक्षा आगामी 15 जुलाई को आयोजित होना है जिसके लिए प्रभारी कलेक्टर श्री बाजूराव ने जिले में उक्त परीक्षाओ के सफल सञ्चालन लिए नोडल अधिकारी और उड़न दस्ता दल का गठन किया है। जिसमे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मानसिंह ठाकुर को परीक्षा का नीडल अधिकारी बनाया गया है।

► कोरिया: दूध उत्पादनों की दरे हुई परिवर्तित, जिला परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न।
►►► डेयरी विकास परियोजनाओ द्वारा जिले में दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से उपार्जित दूध और उसके उत्पादों की दरो में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत स्टैंडर्ड दूध 24 के बजाये 28 रूपए। टोंड दूध 22 की बजाये 24 रूपए और डबल टोंड दूध यथावत 22 रूपए प्रति लीटर की दर उपभोक्ताओ को प्रदान किया जायेगा. परिवर्तित दरे 11 जुलाई से लागो की जाएँगी।

July 07, 2012

7 July 2012

► कोरिया: जिले में 11 जुलाई से मनाया जायेगा जनसँख्या स्थरीकरण पखवाडा.

►►► छ.ग. में जनसँख्या नियंत्रित करने के लिए विश्व जनसँख्या दिवस 11 जुलाई से जनसँख्या स्थरीकरण पखवाडा मनाया जायेगा। स्वस्थ विभाग द्वारा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक विभिन्न स्वस्थ केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित कर दम्पत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।


► कोरिया: गणित और विज्ञान विषयो पर कैरियर निर्माण की जानकारी देने जिला स्तरीय कार्यशाला 9 जुलाई को।

►►► जिले के सभी हाई स्कूल और हाइयर सेकेंडरी स्कूलों में विगत 4 से 6 जुलाई तक विविध प्रतियोगिताये आयोजित की गयी है. जिसमे विजेता प्रतिभागी 9 जुलाई को बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे.


► कोरिया: स्कूलों में खेल कूद का भी होगा कालखंड.

►►► कोरिया जिला सिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों के संस्था प्रमुख को निर्देशित किया है कि स्सभी विषयो की नियमित पढाई के साथ साथ खेलकूद का भी कालखंड अनिवार्य रूप से शनिवार को लगाया जायेगा। जिससे बच्चो में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास हो सके.

► कोरिया: शिक्षको का डी.पी.ई. प्रमाण पत्र उपलब्ध.

►►► इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नयी दिल्ली द्वारा शिक्षको के डी.पी.ई. प्रमाण पत्र क्षेत्रिय कार्यालय रायपुर में उपलब्ध करवा दिया गया है। जिला परियोजना समन्वयक राजीव गाँधी शिक्षा मिशन कोरिया ने सभी सम्बंधित शिक्षको से कहा है की वे रायपुर शंकर नगर स्थित इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर डी.पी.ई. प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंवे. उन्होंने कहा है की इग्नू द्वारा जारी परिचय पत्र के आधार पर ही क्षेत्रिय कार्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

July 06, 2012

6 July 2012

► मनेन्द्रगढ़: श्री साईं बाबा मंदिर में एक बार फिर हुई चोरी।
►►► अभी तक चोर लोगो के घरो को अपना निशाना बनाते रहे, किन्तु अब उनके हौसले इतने बुलंद हो गए है, कि वे अब भगवान के मंदिरों और सामाजिक संस्थाओ में भी अपनी कुदृष्टि गडा दी है। अब उनके कारनामो से आदमी सहित भगवान भी शिकार हो रहे हैं. इसी तरह की एक घटना मनेन्द्रगढ़ थाने से महज कुछ दूरी पर नयायालय और तहसील के स्थित श्री साईं मंदिर में घटित हुई है। जिसमे कुछ अज्ञात चोर साईं मंदिर की दान पेटी ही ले उड़े।

► मनेन्द्रगढ़: SBI का ए.टी.एम. आए दिन हो जाता है,खराब.
►►► मनेन्द्रगढ़ में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का ए.टी.एम. आए दिन ख़राब हो जाता है, कभी ए.टी.एम. में पैसा नहीं होता है, तो कभी आउट ऑफ़ सर्विस बताने लगता है। लोगो के कई बार शिकायत करने पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं करी गयी है।

► मनेन्द्रगढ़: पोर्टेबल मरचुरी के लिए 1.48 लाख रुपये स्वीकृति.
►►► कोरिया जिले की जीवनदायनी कल्याण समिति मनेन्द्रगढ़ को पोर्टेबल मरचुरी क्रय के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत एक लाख 48 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

► कोरिया: सहायक ग्रेड-3 की प्रावधिक चयन सूची जारी.
►►► जिला कोषालय कोरिया द्वारा सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जारी कर दी गयी है। कलेक्ट्रेट सूचना पटल में अपना नाम देख कर 13 जुलाई के पहले दावा आपत्ति कर सकते हैं।

► कोरिया ►► मनेन्द्रगढ़: स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण: 10 शिक्षक पाये गए अनुपस्थित।
►►► स्कूलों में शिक्षको की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर के निर्देश से राजस्व विभाग ने मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के कुछ गाँव में आकस्मिक निरिक्षण किया गया जिसमे कुछ शिक्षक बिना अवकाश के अनुपस्थित पाए गए. जिन पर राजस्वा विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

July 05, 2012

05 July 2012

► कोरिया: जिले में असंगठित क्षेत्र के 5 हजार कामगारों के पंजीयन का लक्ष्य.

►►► महिला श्रमिको को निःशुल्क सायकल, सिलाई मशीन  व सभी पंजीकृत श्रमिको को बीमा योजना का लाभ मिलेगा. वनोपज संग्रहण में लगे मजदूर, हम्माल, कुली, रेजा 49 सहित  वर्गों के कामगारों का होगा पंजीयन।

► कोरिया: जिला स्तरीय जनसमस्य निवारण शिविरों की तिथिया घोषित.

►►► छ.ग. सरकार  द्वारा गाँव-गाँव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आगामी 11 जुलाई को बैकुंठपुर विकासखंड ग्राम पंचायत जमगहना में, 20 जुलाई को सोनहत विकासखंड ग्राम पंचायत भैसवार में 28 जुलाई को खडगवा विकासखंड ग्राम पंचायत चिरमी में, 9 अगस्त को बैकुंठपुर विकासखंड ग्राम पंचायत आनंदपुर में, 25 अगस्त को सोनहत विकासखंड ग्राम पंचायत माझरटोला में तथा 31 अगस्त को खडगवा विकासखंड ग्राम पंचायत शिवपुर में शिविर आयोजित किये जायेंगे.

► कोरिया: स्थानांतरण के प्रस्ताव 10 जुलाई तक मंगाए गए हैं।

►►► छ.ग. सरकार द्वारा 2012-2013 के लिए घोषित स्तानांतरण नीति के तहत जिला अधिकारीयों से स्थानांतरण हेतु प्रेषित किये जाने वाले प्रस्ताव को 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए है।.

► कोरिया: कार्यालयीन दिवस में नियमित रूप से खुले ग्राम पंचायत कार्यालय: प्रभारी कलेक्टर.

►►► सरपंच और ग्राम सभा के प्रतिवेदन पर निकलेगा ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायको का वेतन. डॉ. बाजूराव एस ने कार्यालयीन दिवस में सभी ग्राम पंचायतो को खोले रखने के निर्देश दिए हैं।. उन्होंने कहा है की यदि कार्यालयीन दिवस में ग्राम पंचायत कार्यालय भवन बंद पाए गए तो ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायको के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. साथ ही सरपंच और ग्राम सभा के प्रतिवेदन के आधार पर ही ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायको का वेतन प्रदाय किया जायेगा।

July 04, 2012

4 July 2012

► कोरिया: ट्रेक्टर-ट्रालियों में लाल पीली पट्टी लगाना हुआ अनिवार्य.
►►► जिले में आये दिन होने वली दुर्घटनाओ को देखते हुए प्रभारी कलेक्टर ने समस्त ट्रेक्टर मालिको को निर्देशित किया है, कि वे ट्रालियों में लाल-पीली पट्टी अनिवार्य रूप से लगाये, ताकि इनसे होने वाली दुर्घटनाओ को रोका जा सके.

► कोरिया: नगर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 5 जुलाई को.
►►► कोरिया जिले में नगर सैनिको की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी. सुबह 8 बजे से शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर मध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में आयोजित होगी।.

► कोरिया: मछली पालन के लिए लिए सिंचाई जलाशय पट्टे पर.

►►► छ.ग. सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थानो के माध्यम से सिंचाई जलाशयों को मछली पालन के लिए 7 वर्ष के लिए पत्ते पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पट्टा देने के लिए आगामी 15 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए हैं.

3 July 2012

► कोरिया: बाढ़ नियंत्रण और राहत हेतु विशेष शेल गठित.
►►► चालु मानसून के सत्र के दौरान कोरिया जिले में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर उसके नियंत्रण की व्यवस्था हेतु जिला कार्यालय ने विशेष सेल गठित किया है जिसके प्रभारी अपर कलेक्टर श्री धर्मेन्द्र साहू को नियुक्त किया गया है.

► कोरिया: सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर पहुंचे कार्यालय: प्रभारी कलेक्टर.

► कोरिया: पंचायत शिक्षको का एक सप्ताह के भीतर युक्तिकरण करने का निर्देश.
►►► आम जनता को निर्धारित समय सीमा में शासकीय सेवाओ की प्रदायगी सुनिश्चित करने राज्य में लोक सेवा गारंटी अधिनियम को लागु किया गया है। सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे ताकि लोगो को काम के लिए भटकना न पड़े.

► कोरिया: प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिजनों को मिली एक लाख रूपये की .सहायता.
►►► सोनहत तहसील के ग्राम भालुवर निवासी की सर्प दंश से मृतु होने पर अनिविभागीय अधिकारी द्वारा 1 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है।.

► कोरिया: गणित और विज्ञानं विषयो में कैरियर निर्माण की जानकारी मिलेगी छात्रो को.
►►► रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान करने जिले के सभी हाई स्कूल और हाईयर सेकंडरी स्कूल में 4 से 6 जुलाई तक विविध प्रतियोगिताये आयोजित की जाएँगी.

► कोरिया: सामजिक अंकेक्षण के बाद जनपद पंचायतो में जन सुनवाई आज से.

June 28, 2012

आरटीआई से डरकर लगाई थी आग?


विगत दिनों कोरबा के मनेंद्रगढ़ वन मंडल कार्यालय में लगी संदिग्ध रूप से लगी आग में रिकॉर्ड रूम में रखे सारे महत्वपूर्ण कागजात राख के ढेर में तबदील हो गए। संदिग्ध रूप से आग लगने के बाद यह सवाल उठ खड़े हुए हैं कि कहीं आग जानबूझ कर तो नहीं लगाई गई थी। सूत्र बताते हैं कि विगत काफी समय से सूचना के अधिकार से परेशान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सूचना के अधिकार का जवाब देने से बचने के लिए यह योजना बनाई और कार्यालय में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों की बात मानें, तो कार्यालय में आग लगने के पूर्व धमाके की आवाज भी सुनी गई थी, जिसे वन विभाग के अधिकारियों ने दबा दी है। संदेहजनक बात तो यह है कि वन विभाग के कार्यालय के कुछ दूरी पर ही वनमंडलाधिकारी का निवास है। आग लगने के बाद घटना स्थल पर न ही कोई आला अधिकारी पहुंचा और न ही वनमंडलाधिकारी। प्रत्यक्षदर्शियों की बात मानें, तो कार्यालय में लगी आग बुझाने का कोई उपाय तक नहीं किया गया। इतना ही नहीं. अपनी साख बचाने और दिखावे के लिए कर्मचारी रिकॉर्ड रूम में महत्वपूर्ण कागजात में लगी आग छोड़कर जल रहे सोफा और कुर्सियों को बचाने की कोशिश करते रहे। अगर दस्तावेजों से भरी अल्मारियों को बाहर निकालते तो शायद कुछ अहम रिकॉर्ड जरूर बच जाते।
महत्वपूर्ण रिकॉर्ड स्वाहा : विभागीय कर्मचारियों की मानें, तो 1995 से अब तक के महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह से जल कर राख हो गए जिसमें कर्मचारियों की सर्विस रिकॉर्ड के साथ आय, व्यय के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मौजूद थे।
अधिकारियों के बयान : वनमंडल में लगी आग के बाद अधिकारी जो कारण बता रहे है वह किसी के गले नहीं उतर रही है। वनमंडल अधिकारियों के अनुसार, आग शार्टसर्किट के कारण लगी। अगर यह बात मान भी ली जाए तो यह यह कैसे हो सकता है कि आग से सिर्फ आलमारी में रखे कागजात ही जले। यह सीधी सी बात है कि किसी भी पदार्थ को जलने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता होती है और बंद आलमारी में आक्सीजन पूर्ण रूप से नहीं हो सकता।
मांगी गई थी अहम जानकारियां : कहा जा रहा है कि सूचना के अधिकार के तहत कुछ कार्यकर्ताओं अहम जानकारियां मांगी थीं। आरटीआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस सूचना के तहत आय, व्यय की हेराफेरी के साथ और भी कई प्रकार के घोटाले के खुलासे की पूरी संभावना थी। इससे वहां के अधिकारी और कर्मचारी खौफ में थे। तमाम जानकारियां सूचना के अधिकार के तहत अपील में चल रही थी और खुलासे के डर से प्रायोजित तरीके आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया गया।
पुलिस को नहीं दी गई सूचना : सबसे बड़ी बात यह है कि आगजनी की सूचना तत्काल पुलिस को क्यों नहीं दी गई और न ही आग पर काबू पाने का कोई उचित उपाय किए गए। इतना ही नहीं, आगजनी में होने वाले नुकसान को काफी बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया जबकि सारे समान को बचा कर कर्मचारी अपने घर ले गए।

अजय विश्वकर्मा

June 14, 2012

Nilambit Swasth Karmi


कोरिया जिले में 2009 में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की गई थी इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई सवाल खड़े हुए थे और विधानसभा में भी यह मुद्दा गूंजा था इस मुद्दे पर जाँच बैठी जाँच में सहायक ग्रेड 2 के कर्मचारी के साथ 76 स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबन किया गया
2009 में स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती की गई भर्ती में कुल 106 लोगो ने अपना आवेदन दिया,आवेदन के बाद 2 वर्षो तक क्रमश भर्ती प्रक्रिया चलती रही और कुल 76 लोगो को स्वास्थ्य कर्मियों के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई इनकी नियुक्ति में भर्ती प्रक्रिया के नियमो को ताक में रख कर भर्ती की गई. ना ही किसी प्रकार सामूहिक साक्षात्कार लिया गया और ना ही नियुक्ति प्राप्त करने वालो की सूची प्रकाशित की गई इस मामले को मिडिया में उछाला गया तो बात विधानसभा तक पहुंची और विधानसभा में यह प्रश्न गूंजा, जवाब में इस मामले की जाँच के आदेश जिला प्रशासन को दी गई, शुरूआती जाँच में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी.स.ठाकुर का तबादला अंबिकापुर कर दिया और उन्हें चिकित्सा विभाग का डायरेक्टर नियुक्त का दिया गया

इस सम्बन्ध में अभ्थियो ने तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहायक कर्मचारी पर पैसा लें देन का आरोप लगाया.
सूत्रों की माने तो जिन स्वास्थ्यकर्ता को निलंबित किया गया है उन्होंने तत्कालीन अधिकारी को मोती रकम अपनी नियुक्ति के एवज में दी थी लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सर्वप्रथम कोरिया जिले से हटाया गया और सहायक ग्रेड 2 के कर्मचारी जेम्स कुमार को निलंबित किया गया है जेम्स कुमार  तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के काफी करीबी माने जाते है और जिला प्रशासन को पिछले दो माह से उनकी तलाश है और नियुक्ति सम्बन्धी समस्त दस्तावेज उन्ही के पास थे लेकिन कई बार अल्टीमेटम देने के बाद भी वे जिला कार्यालय में पेश नहीं हुए और उन्हें अंततः हटाया गया हम आपको बता दे जेम्स अपने घर से गायब है और जब तक वह पकड़ में नहीं आता तो ये पता नहीं चलेगा की आखिर धांधली किस स्तर की हुई है और इस फर्जीवाड़े में उनके साथ साथ कौन कौन शामिल था इस घटना के मद्देनजर वर्तमान तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 76 स्वास्थ्य कर्मियों का निलंबन जारी किया है

इस  सम्बन्ध में हमने कलेक्टर कोरिया से मिलने की कोशिश की लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन सवाल यह आता है इस भर्ती प्रक्रिया में किसी वरिष्ठ अधिकारी के ऊपर अब तक गज क्यों नहीं गिरी और सवाल यह भी आता है की डायरेक्टर के पद पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बैठने की जल्दी किसे थी , साथ ही अब तक सहायक ग्रेड 2 का कर्मचारी गायब क्यों है और सबसे अहम् बात जिन 76 लोगो को निलंबित किया गया उनके वापसी का रास्ता क्या होगा या उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है उसका जिम्मेदार कौन है


May 30, 2012

Mahilao ka Hungama

कहते हैं जब किसी अन्याय की इन्तेहा होती है तो आवाम का गुस्सा फूट पड़ता है ऐसी ही एक घटना कोरिया जिले के चिरीमिरी में घटी है जहाँ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया फिर क्या देखते ही देखते इन्साफ के लिए साड़ी महिलाये रस्ते में उतर आई.

समूचा चिरमिरी एस इ सी एल कोल माइंस के अंतर्गत आता है और समूचे छत्तीसगढ़ के कोल उत्पादक का एक बड़ा हिस्सा कोरिया से कोल इंडिया को मिलता है. और जिसेमें से अकेले चिरीमिरी में कई खदाने संचालित है जिनमे शर्मिक अपना पसीना बहा बहा कर कोयला खोदते हैं लेकिन जिन श्रमिको द्वारा पसीना बहा कर कोयला खोदा जाता है उनकी महिलाओ द्वारा घर बैठे पसीना बहाया जा रहा है. कारण एस इ सी एल अधिकारियो के द्वारा  बिजली सप्लाई में कटौती, सप्ताह भर पहले डोमनहिल कालोनी का ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया जिसमे सारे कालोनी वासीओ को बिजली के साए से महरूम रहना पड़ा था इसके बाद एन कें प्रकारें डोमनहिल  कालोनी में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया. लेकिन २ दिनों चलने के बाद वो भी चल बसा जिससे नाराज महिलाओ ने इस नौ तपा वाली गर्मी में प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया चूँकि एस इ सी एल श्रमिक मजदूर कंपनी के है इसलिए वे सामने नहीं आये और अपनी महिलाओ को इसके लिए आगे कर दिया. महिलाओ ने पहले एस इ सी एल के अधिकारियो को समझाया लेकिन जब उनके समझ में नहीं आया तो उन्होंने एस इ सी एल के इंजिनीअर इलेकट्रीसियन फीडर ओ लाइन मन को उन्ही के केलिय में बंधक बना लिया.

जब इस तमाशे का पता एस इ सी एल के वरिष्ठ अधिकारियो को चला तो वे भागे भागे आये और अपने इंजिनीअर को रिहा करने की महिलाओ से अपील की, लेकिन महिलाओ का पारा चढ़ा हुआ था और ऊपर से गर्मी और वे प्रतिदिन लाइट कटौती से अजीज आ चुकी थी,  और अधिकारियो को सबक सिखाना चाहती थी इसलिए वे तस से मास नहीं हुई. अंततः अधिकारियो ने पुलिस को खबर भेजी जिसमे पुलिस पहुंची. पुलिस ने भी स्थिति को भापते हुए पाहे अधिकारियो को समझाया फिर ठोस आश्वासन देते हुए महिलाओ का गुस्सा शांत कराया

हांलाकि इस भरी गर्मी में कड़ी धुप में जिस तरह महिलओ ने बिजली कटौती के लिए मोर्चा खोला इससे उन्हें दाद देनी चाहिए लेकिन किसी अधिकारी को बंधक बनाकर कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था. साथ ही एस इ सी एल के आला अधिकारियो को भी यह सोचना चाहिए की जिस श्रमिको की वजह से वे उत्पादन में अव्वल रहते हैं उन श्रमिको के परिवार को किसी प्रकार की तकलीफ न हो. पर ऐसी सोच होती तो ये नौबत न आती.


(जी एन एन न्यूज़)