SocialTwist Tell-a-Friend

कोरिया समाचार

अधिकार समझ कर ले योजनाओ का लाभ: संसदीय सचिव श्री राजवाड़े।

कोरिया समाचार

चिरमी जन समस्या निवारण शिविर में 67 आवेदन मौके पर ही हुए निराकृत

कोरिया समाचार

कोरिया समाचार

किसानो को स्प्रेयर पुमप, वन्धिकार के पट्टे व निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण

कोरिया समाचार

प्राकृतिक आपदा पीडितो को मिली 3.27 लाख रूपए की रहत राशी.

कोरिया समाचार

संसदीय सचिव श्री राजवाड़े जी ने प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण.

कोरिया समाचार

झुमका बाँध में बाढ़ आपदा प्रबंधन का हुआ पूर्वाभास. सेना के तैरक और मछुआ समिति के सदस्यों ने बाढ़ राहत कार्य का किया संयुक्त पूर्वाभास. एस.इ.सी.एल. द्वारा गैस और अग्नि दुर्घटना की स्थिति में किये जाने वाले आपदा प्रबंधन का प्रदर्शन.

April 13, 2011

Raam Navami me Nikali Shobhayatra

मंगलवार को रामनवमी धार्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गयिया वही बीते ९ दिनों से चल रहे बसंती नवरात्र का समापन भी जवारा व कलश विसर्जन के साथ हुआ.
श्रद्धालु दिन भर माता की भक्ति और मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम की आराधना में डूबे रहे. शहर के हृदय स्थल में स्थित श्री राम मंदिर में भगवन श्री राम का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया. दोपहर १२ बजते ही मंदिर में श्रीराम के जयकारो व शंख की ध्वनि से गूँज उठा. श्रीराम लला, लखन लाल व माता जानकी की झांकी के दर्शन करने मंदिर में हजारो श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित थे. श्रद्धालुओ ने श्रीराम लला के दर्शन कर शुख समृद्धि की कामना की, इसके बाद मंदिर में आरती व भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ.

साथ ही हसदेव गंगा तट में पिछले ९ दिनों से चल रहे पञ्चकुंडिय महायज्ञ की परिक्रमा करने के साथ पंचमुखी श्री हनुमान, जगत जननी माँ दुर्गा व सूर्यनारायण के दर्शन कर मनोवांछित फल की कामना की.

मनेन्द्रगढ़ के सिविल लाइन में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर से बाबा की भव्य शोभायात्रा निकली गयी. अनेक देवी मंदिरों में माता के भक्तो के द्वारा कन्या भोजन का आयोजन किया गया था. साथ ही राम मंदिर प्रांगन, हसदो नदी तट के साथ साथ कई जगहों पर विशाल भंडारे का भी आयोजन कियिया गया था. राजस्थान भवन में ९ दिनों से चल रहे भागवत का समापन भी कल हवन व महा महाभोग के साथ किया गया.

नदी व तालाबो में शुरू हुए जावरा विसर्जन का कार्यक्रम देर रत तक चलता रहा.
(दैनिक भास्कर)

April 11, 2011

Jaistambh Par Jalengi Mombattiya

लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर सरकार और अन्ना हजारे के बीच समझौता के बाद शनिवार की सुबह जैसे ही अन्ना हजारे जी ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की देश की जनता के साथ नगर में भी लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी.

गाँधी चौक पर शनिवार की दोपहर ख़ुशी से आल्हादित लोगो ने आतिशबाजी की व फल वितरित किये. छत्तीसगढ़ नागरिक पहल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता ने कहा की जन लोकपाल बिल इस देश का एसा पहला कानून होगा, जिसे जनता ने सड़क में पास किया है और संवैधानिक व्यवस्था के तहत अब मात्र संसद की मुहर लग्न शेष है. अब कोई शंका नहीं है की यह कानून अस्तित्व में नहीं आएगा. निश्चित रूप से यह कानून देश की दशा और दिशा बदल देगा. जहाँ अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार द्वारा मानसून सत्र में लोकपाल विधेयक पारित नहीं करने पर १५ अगस्त से पुनः आन्दोलन की चेतावनी दी है, वाही भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के लोगो ने भी अभियान चलाया है, नागरिको ने कहा है की १५ अगस्त नहीं, बल्कि जब तक लोकपाल विधेयक पारित नहीं हो जाता वे स्तम्भ में नागरिको के साथ मोमबत्तियां जला कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जरी रखेंगे. इसी कड़ी में शनिवार की रात जयस्तंभ चौक में मोमबत्तिया जलाई गयी. श्री गुप्ता जी ने लोगो से अपील की है की वे प्रतिदिन शाम ७ बजे जयस्तंभ चौक में पहुंचकर देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में शःभागिता निभाएं.

(दैनिक भास्कर)

Ghosnao Par Amal kare Sarkar

जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता रमेश सिंह ने कहा की भाजपा शासन द्वारा घोषित किये जाने वाले कार्य कार्यरूप में परिणत नहीं हो पा रहे हैं.

उन्होंने कहा है की हसदो नदी पर एनिकट बन्ने हेतु प्रस्तावित किया गया है, एक एनिकट पीएचई विभाग द्वारा बनाया जाना हैं ताकि मनेन्द्रगढ़ में पेयजल उपलब्ध हो सके, व दूसरा एनिकट सिचाई विभाग द्वारा वर्तमान इंटकवेल एवं रेलवे पुल के बिच बनना है, पर दोनों एनिकट बनाने की कार्यवाही सम्बंधित विभाग द्वारा प्रारंभ नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा है की विलम्ब होने से दोनों एनिकट का लगत मूल्य बढ़ जायेगा.

पीएचई विभाग ने तो नगर में पाइप लाइन बिछा दी है, पर अब न तो इंटकवेल और न ही एनिकट में कोई ध्यान दिया जा रहा है. नगर पालिका की राशी से पीएचई विभाग को यह कार्य करना है, इंटकवेल बन्ने के बाद ही पाइप लाइन बिछानी चाहिए थी, यह भी शिकायत है कि जो पाइप लाइन बिछाया गया है वह निर्धारित गुणवत्ता का नहीं है. इसकी जाँच होनी चाहिए.
(दैनिक भास्कर)

BJP Mahila Morcha ki Hui Baithak

भाजपा महिला मोर्चा मंडल की बोथक सरस्वती शिशु मंदिर के नए भवन में हुई. जिसमे महंगाई, भ्रष्टाचार व विदेशो में जमा काले धन को लेकर जिले में १४ से ३० अप्रैल तक होने वाले पद यात्रा व १६ को राजधानी रायपुर में होने वाली रैली के सन्दर्भ में चर्चाये हुई.

मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गाँधी ने बताया की भ्रष्टाचार, कला धन व महंगाई इन मुद्दों को लेकर १४ अप्रैल से बैकुंठपुर से पदयात्रा निकली जाएगी. १६ अप्रैल को राजधानी रायपुर में रैली निकली जाएगी रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी शामिल होंगे. उन्होंने जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से अधिकाधिक संख्या में पदयात्रा और राजधानी रायपुर की रैली में शामिल होने का अनुरोध किया है.

(दैनिक भास्कर)

April 06, 2011

Ek Nazar

१. कल दिनांक ०५/०४/२०११ को सिन्धी समाज ने संत श्री झुलेलाल जयंती के अवसर पर हजारी चौक में सुबह से शरबत बटने का सफल कार्यक्रम किया, तथा शाम को गुरूद्वारे से संत श्री झुलेलाल की विशाल रैली निकल कर नगर भ्रमण करते हुए शाम को गुरूद्वारे में आरती वंदना कर भोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

२. कल दिनांक ०५/०४/२०११ को भाजयुमो द्वारा शाम को भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए एक विशाल मशाल रैली निकली गयी थी. जिसमे भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था, साथ नगर भ्रमण करते हुए, भ्रष्टाचार कर विरोध किया. नगर में मुख्य चौराहे हजारी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया.

३. आज दिनांक ०६/०४/२०११ को भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने खेडिया टाकीज के पास एकत्रित हो कर भाजपा के स्थापना दिवस को झंडा बंदन करते हुए भाजपा को बधाईया दी. साथ ही  भाजपा के कई कार्यकर्ताओ ने सम्मान स्वरुप पुष्प मालाओ से स्वागत किया.

April 03, 2011

Ramnavmi Mahayagya

कल दिनांक 4 अप्रैल 2011 से हसदो नदी तट में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. कल सुबह ८ बजे श्री राम मंदिर से विशाल रैली के साथ हसदो नदी तट के लिए प्रस्थान करेंगे.

हसदो नदी तट में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से महायज्ञ और हवन किया जायेगा. दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है.
सभी भक्तजनों से निवेदन है कि हसदो नदी तट में अधिक से अधिक जनसँख्या में पहुँच कर हवन और प्रसाद का लाभ ले.


साथ ही साथ राजस्थान भवन में भागवत का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भगवन श्री कृष्ण कि लीलाओ को संगीतमय सुरों से सजा कर प्रतिदिन कि शाम को ३-६ बजे तक सजाया जायेगा. सभी भक्तो से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सत्संग का लाभ ले. 

March 26, 2011

Pine Ke Pani Me Bacteria

जाँच रिपोर्ट में खुलासा, पीलिया से दर्जनों पीड़ित

मनेन्द्रगढ़ में पानी की जाँच के बाद बैक्टीरिया पाए जाने की खबर से हडकंप मच गया है, एस.डी.एम् ने सी.एम्.ओ के खिलाफ नोटिस जारी किया है. लोगो के स्वस्थ के साथ खिलवाड़ किये जाने की बात को लेकर जनता आक्रोश में आ गए है.

जांच रिपोर्ट से हैरान नगर पालिका ने सभी को दूषित पानी से सचेत रहने के लिए मुनादी करवा दी है, तथा अपने आस पास के जगहों पर सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया है. अधिवक्ता संघ ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात करी है, और जनता भी दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रही है.
(सहारा समय)

March 25, 2011

Talab Me Doob Kar Maut

छ.ग. म.प्र. सीमा के पास घुटरी टोला खोंगापानी बैरियर के पास बुधवार को सुबह तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गयी.

घटना की सूचना मिलते ही झगराखंड प्रभारी ऍफ़.जे.मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर ए और गोताखोरों की मदद से शव को बहार निकला गया, 

शव की शिनाख्त कंचन दफे खोंगापानी के रहने वाले प्रताप सिंह के रूप में की गयी है, पता चला है की लड़का बीती रात मंगलवार को घर से शराब के नशे में धुत होकर निकला था, और उसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा था.

बहर हल मामले की तहकीकात चल रही है, कारणों का पता चलने मामले की पुष्टि की जा सकेगी.

(सहारा समय)

Jalkar Vriddhi Par Naarjgi

राज्य शासन द्वारा किये गए जलकर वृद्धि का विरोध

राज्य शासन द्वारा किये गए जलकर में वृद्धि की बात को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिको ने इसे गलत बताते हुए मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह सा बढ़ोतरी के आदेश को वापस लेने की मांग की है. मनेन्द्रगढ़ में वर्तमान जलकर की राशी 60 से बढा कर 180 रुपये करने के आदेश जारी किये गए हैं.

मनेन्द्रगढ़ में जलकर की राशी अभी तक नहीं बढाई गए है, नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे गलत बताते हुए, अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सामूहिक बैठक बुलाई है जिसमे सभी पार्षदों की उपस्थिति में जलकर की विद्धि को लेकर चर्चा की जाएगी. 

कांग्रेस प्रतिनिधियों का कहना है की इस तरह जलकर में वृद्धि कर सरकार नागरिको पर महंगाई का बोझ लाद रही है, कांग्रेस दल के प्रतिनिधि बैठक में इस बात का विरोध करेंगे, यदि फिर भी जलकर की राशी पर रोक नहीं लगायी गयी तो कांग्रेस आन्दोलन करेगी.

कुल मिलकर देखा जाये तो एकाएक जलकर में वृद्धि कर देने से आम जनता पर जुल्म किया जा रहा है. वैसे ही महंगाई से कम मार नहीं मिल रही है और अब जलकर में तीन गुना वृद्धि से आम जनता को महंगाई की आग में धोंका जा रहा है.
(दैनिक भास्कर)

March 23, 2011

Hasdo Nursari Me Lagi Aag

मनेन्द्रगढ़ वनमंडल बिहारपुर रेंज के हसदो नर्सरी में बीती रात को भीसड आग लग गयी थी, नर्सरी में कार्यरत कर्मचारियों ने दोपहर में करीब २ बजे जंगल से धुआ उठते हुए देखा जो रात तक बढ़ते बहते भीसड रूप ले चुकी थी, सूचना मिलते ही वन अधिकारी घटना स्थल पर आ गए, जहा आग लगी है वही पर छत्तीसगढ़ का एक मात्र चन्दन वन भी मौजूद है. आरोपी में एक लड़के को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. इस आग में कितनी क्षति हुई है इसका अनुमान अभी लगाया जा पा रहा है.

आग रात तक इतनी ज्यादा फ़ैल चुकी थी कि दस किलोमीटर से भी बहुत भयानक दिखाई दे रही थी, यह छ.ग. का सबसे बड़ा चन्दन का जंगल है,  जहा सागौन के पेड़ भी लगे हैं.


वन अधिकारीयों से मिली ताज़ा खबर के अनुसार आज 23/03/2011 को दोपहर तक आग में लगभग काबू पा लिया गया है. कुछ एक दो जगह पर थोड़ी आग है उस पर भी जल्द काबू पा लिया जायेगा.


(बंसल न्यूज़)